केंद्रीय विद्यालय संगठन, जम्मू क्षेत्र, जिसका मुख्यालय जम्मू में है, को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में स्थित केंद्रीय विद्यालयों के कामकाज की देख- रेख करने का अधिकार है। वर्तमान में, 39 केंद्रीय विद्यालय इसके अधिकार क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू, केंद्रीय विद्यालय संगठन के तहत 25 क्षेत्रीय कार्यालयों में से एक है, जिसका जम्मू-कश्मीर राज्य में फैले 39 केंद्रीय विद्यालयों (रक्षा-14, सिविल-21 और प्रोजेक्ट-4) पर प्रशासनिक नियंत्रण है। यह 1984 में अस्तित्व में आया। यह सरकारी अस्पताल, गांधी नगर, जम्मू के पास स्थित है।